फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3.20 lakh robbed in post office, guards killed

डाकघर में चौकीदार की हत्या कर 3.20 लाख लूटे

Wed, 12 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
3.20 lakh robbed  in post office, guards killed
चौकीदार की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।  - फोटो : ब्यूरो

मंगलवार रात मोहल्ला पाठक स्थित डाकघर के चौकीदार की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश डाकघर में रखे करीब 3.20 लाख रुपये और चौकीदार का मोबाइल लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। एसएसपी के सामने ही लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


लोग एसएसपी के बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर ही शांत हुए। पुलिस ने कार्यवाहक उपडाकपाल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला प्रभुदयाल निवासी राधेश्याम पुत्र कंछिदमल मोहल्ला पाठक स्थित डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत था। करीब 20 दिन पहले डाकघर के चौकीदार चंद्रपाल शर्मा ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई थी। तब से राधेश्याम पर चौकीदारी का अतिरिक्त भार भी था। वह रोजाना रात में डाकघर में रहकर रखवाली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब राधेश्याम घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी कांति देवी डाकघर पहुंच गईं। मुख्य दरवाजा खुला देखकर वह अंदर पहुंची तो डाकघर के भीतर बने चौक में चारपाई पर लहूलुहान हालत में राधेश्याम की लाश पड़ी थी। लाश देखते ही कांति देवी की चीख निकल गई। राधेश्याम की गला रेतकर हत्या की गई थी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। थाना पुलिस को गुस्साएं लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। भीड़ देखकर अनूपशहर, सलेमपुर और अहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसएसपी अनीस अहमद अंसारी और एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय के पहुंचते ही लोगों ने मृतक को मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। एसएसपी ने घटना को जल्द खोलने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसएसपी की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

कार्यवाहक उपडाकपाल उमेश चंद ने पुलिस को बताया कि बदमाश डाकघर में लगी ट्रेजर का चेस्टन लॉक तोड़कर उसमें रखे 3,20,876 रुपये व राधेश्याम का मोबाइल लूटकर ले गए हैं।
लोगों द्वारा विरोध की सूचना एसडीएम अनूपशहर भैरपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने मुख्य डाक अधीक्षक यशपाल सिंह से फोन पर वार्ता की।

डाकघर में इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी स्थित उपडाकघर की हजारों की नगदी से भरा बैग भी था। जिस पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी।  मृतक राधेश्याम भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी सचिन सेन के दादा थे।


बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम ‌गठित
डाकघर के चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव डाकघर में मिला। उपडाकपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं। जल्द से जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।  - अनीस अहमद अंसारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed