फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 trapped in abetment of suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने में 25 फंसे

Sun, 11 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
25 trapped in abetment of suicide
डेमो पिक - फोटो : google
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ इलाके में तीन माह पहले हुई वृद्ध की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर 25 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर भूड़ निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी स्व. घूरे लाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पति घूरे लाल कमेटी डालते थे।

शांतिनगर भूड़ व बीसा कॉलोनी के रहने वाले महेंद्र पुत्र सामलिया, केंदर पुत्र सामलिया, सुनील, जान मोहम्मद, श्रीपाल, अमरेश शर्मा, सुशील शर्मा, दिनेश सिंह, कलुआ, आबिद, रघुराज, गुड्डी, ललित, बुद्धप्रकाश, राकेश, निजाम, पदम सिंह, डॉ. हामिद चौहान, गनेश पुत्र विशन, निजाम पुत्र इस्लामुद्दीन, इस्लाम, बुंदू खां, प्रवीन पुत्र हरपाल, मेहरुद्दीन, मोहनलाल, गुलवीर पर कमेटी के रुपये उधार थे।
विज्ञापन


राजेश्वरी के मुताबिक, उसके पति घूरे लाल जब भी इन लोगों से रुपये का तकादा करता था तो सब लोग इकट्ठे हो जाते थे और घूरे लाल को धमकी देते थे।  30 मई 2016 को इन लोगों के खिलाफ एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया। इस पर 30 जून 2016 की सुबह करीब 6 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर घूरेलाल के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पति घूरे लाल को आत्महत्या करने के लिए सल्फास की गोली लाकर दी। पति ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। 10 जून 2016 में एसएसपी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed