फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चाचा ने किया आठ साल की भतीजी से रेप

चाचा ने किया आठ साल की भतीजी से रेप

Fri, 07 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
चाचा ने किया आठ साल की भतीजी से रेप
चाचा ने किया आठ साल की भतीजी से रेप
विज्ञापन


पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपनी आठ साल की भतीजी के साथ रेप किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

बुधवार रात गांव निवासी आठ साल की मासूम घर में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब दो बजे उसका सगा चाचा घर में घुस गया और सोते हुए मासूम को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। आरोप है कि जब बच्ची का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इससे पूर्व पीड़िता बच्ची की छह वर्षीय छोटी बहन से भी आरोपी रेप की कोशिश कर चुका है।


पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed