फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नगदी, जेवरात के साथ विवाहिता लापता

नगदी, जेवरात के साथ विवाहिता लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगदी, जेवरात के साथ विवाहिता लापता
नगदी, जेवरात के साथ विवाहिता लापता
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पति ने नगदी, जेवरात के साथ पत्नी के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने की तहरीर दी है। पुलिस से लापता पत्नी की बरामदगी की मांग की है।
नगर के मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी उसकी मां के साथ सीएचसी सिकंदराबाद गई थी। बताया कि पत्नी मां को बैठाकर पर्चा बनवाने के लिए कहकर चली गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी मां ने पत्नी की तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं चला। जानकारी होने पर वह घर पहुंचा। बताया कि घर में रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था। संदूक में रखी एक लाख की नगदी, जेवरात गायब थे। युवक ने बताया कि उसका पांच वर्षीय पुत्र भी पत्नी के साथ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed