{"_id":"5c699f95bdec2273923c2884","slug":"201550426005-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
- शनिवार देर शाम की घटना, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
- दिसंबर 2018 में ही हुई थी जहांगीराबाद निवासी युवक से शादी
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता शनिवार को दहेज लोभियों के लालच की भेंट चढ़ गई। आरोपी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र महेंद्र ने शनिवार को जहांगीराबाद थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री की दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रिया की शादी 14 दिसंबर 2018 को जहांगीराबाद निवासी सौरभ पवार पुत्र अनिल पवार के साथ की थी। शादी में एक कार, 2.51 लाख रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात व अन्य दहेज का सामान भी दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार आरोपी ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी अपनी मांगोे पर डटे रहे। आरोप है कि शनिवार को भी आरोपियों ने प्रिया के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की थी। साथ ही उसके विरोध पर आरोपी ससुरालीजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सौरभ पवार, सास रानी देवी, ससुर अनिल पवार, देवर गौरव पवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जेके तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।