फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गृहक्लेश में दो युवकों ने खाया जहर

गृहक्लेश में दो युवकों ने खाया जहर

Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश में दो युवकों ने खाया जहर
गृह क्लेश में युवकों ने खाया जहर
विज्ञापन

खुर्जा। जहांगीरपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने गृह क्लेश के चलते जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर युवक ने कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर खुर्जा स्थित ओम ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहीं, क्षेत्र गांव निवासी युवक ने घर में किसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर थी, लेकिन उपचार के बाद उनमें सुधार आ रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed