फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2.77 lakh looted from biscuit distributor

बिस्कुट डिस्ट्रीब्यूटर से 2.77 लाख लूटे

Mon, 05 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 05 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
2.77 lakh looted from biscuit distributor
शिप्रा होटल के पास लूट के बाद मौके पर घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : ब्यूरो

पुलिस की नाकामी ने जिले को अपराध के लिए सुगम बना दिया है। सोमवार को आरके पुरम के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बिस्कुट डिस्ट्रीब्यूटर से 2.77 लाख रुपये लूटकर भाग गए। लूूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 नगर के आरके पुरम निवासी व्यापारी रामअवतार सिंघल एक बिस्कुट कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे व्यापारी अपनी स्कूटी से दुकान देवीपुरा जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर चलने के बाद होटल शिप्रा के पास पहले से घात लगाए खड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने स्कूटी की चाबी छीनकर उनकी डिग्गी में रखे 2.77 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश भाग गए। बदमाशों के भागने पर व्यापारी ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश निकल गए थे।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया, लेकिन पुलिस के हाथ  कुछ नहीं लगा। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।


घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई हैं। खुलासे की जिम्मेदार एसओजी टीम को दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।  - अनीस अहमद अंसारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed