फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रीति हत्याकांड: पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रीति हत्याकांड: पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रीति हत्याकांड: पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
प्रीति हत्याकांड : पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड स्थित आवास विकास प्रथम में मंगलवार तड़के एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई ने पति व अन्य ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर है।

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव भलसौना निवासी सौरभ पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी बहन प्रीति की शादी गत 12 दिसंबर 2018 को हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी ककोढ़ी निवासी युवक दुष्यंत सिंह के साथ हुई थी। दुष्यंत सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रीति का उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांगो पर ही डटे रहे। बताया कि बीते एक माह पूर्व दुष्यंत छुट्टी पर अपने घर आया था। साथ ही करीब 20 दिन पूर्व दुष्यंत अपनी पत्नी प्रीति के साथ बुलंदशहर के आवास विकास कालोनी निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आकर रह रहा था। पीड़ित भाई सौरभ का आरोप है कि मंगलवार सुबह आरोपी पति व अन्य ससुरालवालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति दुष्यंत, सास सरोज, प्रीति व ब्रजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed