फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   35 मिनट के सीन रिक्रिएशन से सुलझाई पुलिस ने गुत्थी

35 मिनट के सीन रिक्रिएशन से सुलझाई पुलिस ने गुत्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 मिनट के सीन रिक्रिएशन से सुलझाई पुलिस ने गुत्थी
35 मिनट के सीन री-क्रिएशन से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
विज्ञापन


बुलंदशहर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी प्रशांत नट की गिरफ्तारी के बाद मौके पर पहुंचकर तकरीबन 35 मिनट का सीन री-क्रिएशन किया। इस दौरान आरोपी ने घटना वाले दिन का राज परत दर परत खोल दिया। पूरा सीन री-क्रिएट होने के बाद पुलिस नट को अपने साथ ले गई। अब भी आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

स्याना बवाल में इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम दबोच लिया था। जिसके बाद एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत अन्य अधिकारी उसे चिंगरावठी चौकी स्थित मौके पर लेकर पहुंचे। जहां आरोपी ने चौकी के समीप सड़क किनारे कलुआ व अन्य आरोपियों के द्वारा पेड़ काटने की कोशिश से लेकर इंस्पेक्टर के भागने, खेत में गिरने, सुमित को गोली लगने और फिर इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर उन्हें गोली मार देने के बाद उनकी गाड़ी में आग लगाने तक की पूरी घटना बताई। सीन री-क्रिएशन के बाद पुलिस ने पूरी गुत्थी को सुलझा लिया। साथ ही करीब 35 मिनट तक पुलिस आरोपी के साथ घटना स्थल पर रही और उसके बाद उसे अपने साथ ले गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मामले में अभी आरोपी प्रशांत नट से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed