{"_id":"5cc1fb97bdec225ef6771138","slug":"181556216727-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा नेता को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता को दी जान से मारने की धमकी
शिकारपुर । शिकारपुर निवासी एक समाजवादी पार्टी के नेता को अपनी जमीन से एक प्लॉट मुफ्त में न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित सपा नेता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला गंज सादात निवासी शबाहत हुसैन उर्फ बब्लू मियां समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं। सपा नेता ने बताया कि वह अपना एक खेत में से प्लॉट काटकर बेच रहे हैं। आरोप है कि उसी के मोहल्ले के एक दबंग ने दादागिरी दिखाते हुए उसको 100 गज प्लॉट देने की मांग की थी, लेकिन वह उसे टाल गया। उसने कई बार मुफ्त में प्लॉट की मांग जारी रखी। 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे जब वह अपने खेत पर था। तभी आरोपी ने कहा कि तूने मुझे प्लॉट नहीं दिया है। मैं तुझे कई बार मौका देने के बाद भी जान से मारने से बचा चुका हूं। तू अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने और लेने जाता है। मैं 6 माह के अंदर तुझे एक्सीडेंट से या गोली से मार दूंगा। पीड़ित सपा नेता ने भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका जताते हुए एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।