फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क हादसे में गवाह की मौत, आरोपियों पक्ष पर हत्या का आरोप

सड़क हादसे में गवाह की मौत, आरोपियों पक्ष पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में गवाह की मौत, लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाइवे-91 स्थित ग्राम चंदेरू में शुक्रवार को टेपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक अपने भाई की हत्या मामले में में वादी और गवाह था। परिजनों आरोपी पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है।

धमैडा अड्डा बुलंदशहर निवासी निजाम पुत्र बशीर खां ने बताया ने बताया कि 23 मार्च को फैसलाबाद बुलंदशहर निवासी उसका भतीजा शकील पुत्र रियाजुद्दीन संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। जनपद गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 71 के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 15 दिन बाद पुलिस ने बिसरक थाना क्षेत्र से शकील का शव बरामद किया था। पुलिस ने मामले में सलीम उर्फ वसीम व उसके बहनोई आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। मईनुद्दीन अपने भाई शकील की हत्या में वादी और गवाह था। जिस कारण आरोपी सलीम के परिजन उससे रंजिश रखते थे और उसे कई बार भुगत लेने की धमकी भी दे चुके थे। बताया कि शुक्रवार सुबह मईनुद्दीन अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। तभी ग्राम चंदेरू में बारात घर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे टेपो चालक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मईनुद्दीन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और बेटी की हालत भी गंभीर है। दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा ने मृतक के भाई शकील की हत्या में नामजद आरोपियों के परिवार के लोगों पर मईनुद्दीन की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed