{"_id":"5c211e8cbdec22571a17c41f","slug":"161545674380-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की पिटाई से छात्र बेहोश, हायर सेंटर रेफर 19-03-47","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका की पिटाई से छात्र बेहोश, हायर सेंटर रेफर 19-03-47
विज्ञापन
शिक्षिका की पिटाई से छात्र बेहोश, गंभीर
डिबाई। थाना क्षेत्र के एक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षिका की पिटाई से कक्षा दो का छात्र बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजन बच्चे को निजी क्लीनिक ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी मनोज कुमार का पुत्र समर्थ चाचा नेहरू बाल मंदिर में कक्षा दो का छात्र है। बताया गया है कि गत शुक्रवार को स्कूल की एक टीचर कीर्ति शर्मा ने क्लास में शोर करने पर बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। अभिभावक के मुताबिक शिक्षिका ने बच्चे को पहले चांटे मारे और फिर किताबों से पिटाई की। इसके बाद उसने स्केल से बच्चे के सिर पर मार दिया। इससे समर्थ बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन समर्थ को लेकर निजी क्लीनिक पर गए। वहां से डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर पीएचसी पर गए। वहां अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरी ने बच्चे को देखा और ब्रेन में चोट के कारण सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर अलीगढ़ चले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी के प्रांत सह संयोजक विकास कुमार ने कहा कि इस तरह का मामला बेहद गंभीर है।
कोट
बच्चे के चोट लगने पर उसका उपचार कराया गया था। स्कूल में पिटाई करना प्रतिबंधित है।
- ज्योति, प्रधानाचार्य
इस तरह की कि कोई शिकायत मुझे नहीं मिली है। यदि बच्चे के अभिभावकों की ओर से कोई शिकायत मिलेगी तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
- अंबरीष कुमार, बीएसए