फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चार युवकों ने किशोरी से किया गैंगरेप

चार युवकों ने किशोरी से किया गैंगरेप

Wed, 24 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
चार युवकों ने किशोरी से किया गैंगरेप
चार युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पहासू। खेत से लौट रही किशोरी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 19 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे खेत से घर आ रही थी। इस दौरान गांव के ही चार युवकों ने उसे पकड़कर खेत की ओर ले गए। आरोप है कि युवकों ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से उसने परिवार के लोगों को उस समय कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। उसके बाद किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अजीत, प्रदीप उर्फ भोला, हरवीर और समर उर्फ भोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed