फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध हालात में गोली लगने से फौजी की मौत

संदिग्ध हालात में गोली लगने से फौजी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से फौजी की मौत
विज्ञापन


चोला। छुट्टी पर घर आए फौजी की घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
चौकी क्षेत्र के गांव नवादा निवासी बिजेंद्र पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि उसका भाई पिंटू (33वर्ष) आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात था। उसकी पोस्टिंग हैदराबाद के सिकंदराबाद में थी। फिलहाल वह छुट्टी घर आया हुआ था। बताया कि बृहस्पतिवार को वह चोला चौकी पर जमा उसकी दो नाली बंदूक को लेकर घर पर आया था। दोपहर तीन बजे वह घर की गैलरी में चारपाई पर लेटा हुआ था। उसके दाहिनी ओर बगल में बंदूक रखी थी। वह मां के साथ कमरे में बैठा हुआ था। पिंटू की पत्नी अंजली भी उनके साथ बैठी हुई थी। अचानक गोली चलने की आवाज पर वह सहम उठे। और दौड़ते हुए बाहर आए। बताया कि पिंटू खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर दाहिनी ओर गोली लगी थी। बंदूक भी पास में पड़ी हुई थी। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बिजेंद्र ने तहरीर देते हुए जांच की मांग की है। पिंटू की मौत की सूचना पर उसके घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया। परिजनों, पत्नी अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा बेटा संस्कार सात वर्ष, छोटा बेटा केशव पांच वर्ष का है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी शौकेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जांच की जाएगी।
2004 में ज्वाइन की थी आर्मी
चोला। परिजनों ने बताया कि मृतक पिंटू ने 28 अप्रैल 2004 में आर्मी ज्वाइन की थी। वह मेरठ से भर्ती हुआ था। फिलहाल वह राजपूताना राइफल में हवलदार था। उसकी तैनाती हैदराबाद के सिकंदराबाद में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हो रही छुट्टी समाप्त
चोला। परिजनों ने बताया कि पिंटू 28 दिन की छुट्टी पर आया था। पांच जून को उसकी छुट्टी समाप्त हो रही थी। वापसी के लिए उसने अपना रिजर्वेशन भी करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed