{"_id":"5d1e3d7b8ebc3e3c6f6e2b72","slug":"156226288314-bulandshahr-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में युवती के पिता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध में युवती के पिता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम दबंग लोगों ने युवती से छेड़छाड़ की। मामले में पीड़िता के पिता व अन्य परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवती के पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव निवासी आरोपी युवक रोबिन पुत्र धर्मवीर व सुमंत पुत्र शिशुपाल ने पीड़िता को रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे पीट कर भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के पिता व अन्य परिजनों ने आरोपियों के घर पहुंच कर मामले की शिकायत की। जिसके बाद बौखलाकर आरोपियों ने पीड़िता के पिता व अन्य परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पीड़िता के पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विपिन, रोबिन, विवेक, धर्मवीर, सुमंत, मिथलेश, सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।