फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   करंट की चपेट में आने पर युवक की मौत

करंट की चपेट में आने पर युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने पर युवक की मौत
पिता की मौत से बेटे के नामकरण की तैयारी मातम में बदली
विज्ञापन


स्याना। मांकड़ी गांव में मंगलवार बिजली के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के परिवार में होने वाले कार्यक्रम की खुशी गम में बदल गई। गमगीन माहौल में बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि आज उसके पुत्र का नामकरण संस्कार कार्यक्रम होना था। इस घटना से मांकड़ी गांव में शोक व्याप्त है। ग्राम मांकड़ी निवासी राजवीर शर्मा का पुत्र कोमल शर्मा गाजियाबाद में प्राईवेट नौकरी करता था। बताया जाता है कि बुधवार को उसके नवजात पुत्र का नामकरण कार्यक्रम था। जिसको लेकर उसके परिवार में खुशियां मनाई जा रही थी। बीती रात टेबल फैन को लगाने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया तथा टेबल फैन में उतरे करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से उसके घर में कोहराम मच गया। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। गमगीन माहौल में कोमल शर्मा का अंतिम संस्कार भगवानपुर गंगातट पर किया गया। इस घटना से मांकड़ी गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed