फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, दी तहरीर

खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म, दी तहरीर
खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात खेतों में धान की रोपाई के दौरान नल पर पानी पीने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ खेत में रोपाई कर रहे थे। रात में ही उनकी 14 वर्षीय पुत्री खेत के पास ही स्थित एक नल पर पानी पीने के लिए चली गई थी। इसी दौरान नल के पास पहले से ही गांव निवासी एक युवक घात लगाए बैठा हुआ था। आरोपी ने पुत्री को दबोच लिया और उसे खींचकर पास ही स्थित एक मकान में ले गया। आरोप है कि यहां युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गायब होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन सोमवार को पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत की। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed