{"_id":"5d18fee58ebc3e3cd13c4a8b","slug":"15619191831810-bulandshahr-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या की आरोपी 10 हजार की इनामी रेनू गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज हत्या की आरोपी 10 हजार की इनामी रेनू गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्यारोपी 10 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस को बीते 19 माह से चकमा देकर घूम रही दहेज हत्या की आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार सुबह धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। आरोपी महिला के पुत्र को पुलिस पूर्व में ही दबोच कर जेल भेज चुकी है।
नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह कोतवाली पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दहेज हत्या में वांछित चल रही एक महिला आरोपी रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी महिला की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी महिला की शिनाख्त रेनू पत्नी विजय निवासी मोहनकुटी थाना कोतवाली नगर के रुप में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला पर अपने पुत्र के साथ मिलकर पुत्रवधू अंजली की 15 नवंबर 2017 को फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है। आरोपी पुत्र को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन, आरोपी महिला की तलाश में पुलिस लगातार खाक छान रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी। वहीं, अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।