{"_id":"5d17af4b8ebc3e3c96284106","slug":"156183327017-bulandshahr-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में धान की पौध लगा रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में धान की पौध लगा रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का उपचार कराकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित किसान ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नि खेत में धान की पौध लगा रही थी। एक फोन आने पर काम से चला गया, तभी पड़ोसी गांव निवासी आरोपी शब्बीर ने उसकी पत्नी को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ जमकर धुनाई की। बाद में मौके पर पहुंचे पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बीबीनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी को जिला चिकित्सालय से उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।