{"_id":"5d150f3a8ebc3e3c9b261cbc","slug":"15616612234-bulandshahr-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी नकुल का साथ देने वाले आरोपी की भी तलाश तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोपी नकुल का साथ देने वाले आरोपी की भी तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुल का साथ देने वाले आरोपी की तलाश तेज
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध में दो महिलाओं व दो युवकों पर कार चढ़ाने वाले एक नामजद आरोपी को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। जबकि, आरोपी के फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथ कार में गांव के एक युवक के होने की बात कही थी। वहीं पीड़ित परिवार का दावा है कि कार में चार से पांच लोग थे।
चांदपुर-नयागांव में सोमवार देर रात युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी ने परिवार के लोगों पर कार चढ़ा दी थी। वारदात में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पीड़ित परिवार ने गांव निवासी नकुल और उसके साथियों पर कार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर में हत्या आदि की धाराएं तरमीम कर दी थीं। साथ ही बुधवार को मुख्य नामजद आरोपी नकुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को गांव निवासी अपने एक साथी का नाम भी बताया था। आरोपी का कहना था कि कार में उसके साथ गांव निवासी एक युवक भी था। वारदात के बाद से उक्त युवक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।