{"_id":"5d0fc4798ebc3e6cae649e9d","slug":"1561314408923-76-bulandshahr-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो समाचार। फाइल नं 23 बुल 76 जेपीजी में जहांगीराबाद के गांव शिवाली में क्षतिग्रस्त बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोटो समाचार। फाइल नं 23 बुल 76 जेपीजी में जहांगीराबाद के गांव शिवाली में क्षतिग्रस्त बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली में शनिवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान मुनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली में मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगी बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति को शनिवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को रविवार की सुबह लगी। धीरे-धीरे घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद गुस्साए हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम लगाने से रोका। वहीं ग्राम प्रधान मुनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह बाबा साहेब की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।