फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुकदमा वापस न लेने पर दी हत्या की धमकी

मुकदमा वापस न लेने पर दी हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा वापस न लेने पर दी हत्या की धमकी
मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लेने के मामले में देहात पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट लगा दी, लेकिन कई दिन से चार्जशीट सीओ कार्यालय में रुकी हुई है। पीड़ित को आरोपी पक्ष फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता ने अब एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर नैनसुख निवासी पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव जयरामपुर के तीन व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया गया कि कोतवाली पुलिस ने विवेचना के उपरांत चार्जशीट तैयार कर सीओ सिटी कार्यालय भेज दी थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के साथ साठगांठ कर चार्जशीट को सीओ कार्यालय में ही रुकवा दिया गया है। साथ ही आरोपी पीड़ित पक्ष पर मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से चार्जशीट को जल्द से जल्द कोर्ट भिजवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित पिता को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed