फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कुएं की ढांग गिरने से दबा मजदूर, गंभीर

कुएं की ढांग गिरने से दबा मजदूर, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुएं की ढांग गिरने से दबा मजदूर, गंभीर
कुएं की ढांग गिरने से दबा मजदूर, सात घंटे बाद निकाला गया बाहर
विज्ञापन


खानपुर। गांव ईसनपुर में कुएं से ईंट निकालते समय ढांग गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को ढांग से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी पूर्व मास्टर ब्रह्मपाल सिंह ने अपने खेत में पुराने ट्यूबवेल के पानी कम देने के कारण बीते दिनों नया सबमर्सिबल लगवा लिया था। वहीं, कुएं के घेरे में लगी करीब तीन हजार ईंट निकालने के लिये गांव निवासी मजदूर मनवीर पुत्र यादू, मोंटी उर्फ बबलू पुत्र रामू व रिंकू को मजदूरी पर तय किया था। बुधवार सुबह तीनों मजदूर काम पर लग गए। बताया गया कि मजदूर मनवीर ईंट निकालने के लिये कुएं में उतर गया, ईंटें खींचने का कार्य मोंटी व रिंकू कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह करीब 11 बजे कुएं की साइड से ईंटें गिरते देख मोंटी ने मनवीर से कुएं से निकलने को कहा था। जिसके बाद मनवीर ने रस्सी पकड़ कर चढ़ना शुरू ही किया था कि कुएं की एक साइड का बड़ा हिस्सा टूट कर उसके ऊपर जा गिरा। ऊपर मौजूद दोनों मजदूरों के शोर मचाने पर नलकूप मालिक ब्रह्मपाल काफी किसानों के साथ कुएं पर पहुंचे और मनवीर को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, शाम करीब साढ़े छह बजे मजदूर को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, एसडीएम स्याना सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर स्याना बीरेन्द्र कुमार शर्मा, नरसैना थाना प्रभारी तेज सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed