फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अवैध संबंध को लेकर ही की गई पिंटू की हत्या

अवैध संबंध को लेकर ही की गई पिंटू की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध को लेकर ही की गई पिंटू की हत्या
हत्यारोपी छोटे बेटे के खिलाफ मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


बुगरासी। गांव बनभौरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से मुंह कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना को लेकर मृतक की मां ने हत्यारोपी छोटे बेटे के खिलाफ भाभी से अवैध संबंध को लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

समाज में जिस भाभी को मां का दर्जा दिया जाता है और बड़े भाई को पिता के समान माना जाता है अब उसी समाज में रिश्ते तार-तार होने लगे हैं। रविवार को भी दो रिश्ते एक साथ तार-तार हुए हैं। अवैध संबंध को लेकर दोनों भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने पिता समान बड़े भाई की हत्या कर दो रिश्ते एक साथ तार-तार और कलंकित कर दिए। रविवार को गांव बनभौरा में दिव्यांग रिंकू ने अपने बड़े भाई यशपाल की ईंट से मुंह कुचलकर हत्या कर दी थी। हत्या को लेकर मृतक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ नरसैना तेज सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी से उसके हत्यारोपी भाई के अवैध संबंध थे। इसे लेकर हुए झगड़े में रिंकू ने यशपाल की हत्या की है। घटना की तहरीर मृतक की मां रामप्यारी ने दी है। रामप्यारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी रिंकू का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed