{"_id":"5d07d6d38ebc3e3f2631bb5f","slug":"156079482220-bulandshahr-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दी तहरीर
शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा शिकारपुर रोड पर खेड़ा भट्टा के पास 34 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास ही एक महिंद्रा पिकअप पेड़ से टकराकर खड़ी हुई मिली। मृतक युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान होने के कारण परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक सलेमपुर निवासी फकीरा जाट का 34 वर्षीय पुत्र अनिल उर्फ धानू शिकारपुर में मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी किशन के यहां नौकरी करता था। सोमवार की सुबह उसका शव खुर्जा शिकारपुर रोड पर खेड़ा भट्टे के पास खाई में पड़ा हुआ मिला। शव से कुछ दूरी पर ही एक महिंद्रा पिकअप पेड़ से टकराकर खड़ी हुई मिली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घटना को दुर्घटना माना। लेकिन मौके पर पहुंचे मृतक की मां सन्तोष ने इसे हत्या बताते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं, उनसे तहरीर ले ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।