फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   व्यापारी से फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

व्यापारी से फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी
व्यापारी से फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन


बुलंदशहर। सिकंदराबाद के एक कन्फैक्शनरी व्यापारी से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले आरोपी ने खुद को शातिर बदमाश बताया है। पीड़ित ने धमकी मिलने के बाद एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

सिकंदराबाद के मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी विपिन सैनी पुत्र हुक्म सैनी ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वह अपने घर में कन्फैक्शनरी की दुकान चलाता है। जिससे उसका व उसके परिवार का भरण पोषण होता है। पीड़ित ने बताया कि गत 15 जून को उसके फोन पर एक कॉल आई थी। आरोपी कॉल कर्ता ने इस दौरान खुद को शातिर बदमाश बताया और पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने पीड़ित को रंगदारी न देने पर परिवार समेत हत्या की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित व उसके परिजन दहशत मे हैं। दहशत के चलते परिजन घर से निकलने में भी डर रहे हैं। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी एन कोलांचि ने सिकंदराबाद पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed