{"_id":"5d07d6cc8ebc3e3f2631bb59","slug":"15607948155-bulandshahr-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे पर लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटककर युवक ने दी जान
शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र के गांव आंचरू कलां गांव में किसी बात से परेशान युवक ने गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की ओर से कोतवाली में सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव आंचरु कलां निवासी रोबिन (24) पुत्र रतन गांव में पारौली मोड़ के पास नाई की दुकान करता था। रविवार को वह कहीं गया था, दोपहर में लौटने के बाद उसने दुकान नहीं खोली थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम वह घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह पारौली मोड़ स्थित मार्केट के पीछे एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक कई दिन से गुमसुम सा रह रहा था। जिसके चलते ही उसने पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।