फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साहब! अपहृत बहन की बरामदगी नहीं कर रही पुलिस

साहब! अपहृत बहन की बरामदगी नहीं कर रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
साहब! अपहृत बहन की बरामदगी नहीं कर रही पुलिस
साहब! अपहृत बहन की बरामदगी नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ कर कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। पीड़ित भाई ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही बहन के साथ अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मामले में जानकारी की तो सामने आया कि गांव निवासी संदीप व हरीश उसकी बहन को अगवा कर साथ ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। न ही पीड़ित की बहन को अभी तक बरामद किया जा सका है। एसएसपी ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed