{"_id":"5cf2c1f1bdec2207456359ad","slug":"155941327911-bulandshahr-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर बुलाया घर, फिर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को झांसा देकर बुलाया घर, फिर की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को झांसा देकर बुलाया घर, की छेड़छाड़
डिबाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पड़ोस में रहने वाली एक महिला बुलाकर अपने घर ले गई। जहां आरोपी महिला के पति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
महिला ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर को वह अपने घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला उसके घर पहुंची। साथ ही एक पुराने में मामले में समझौता कराने की बात कहकर अपने घर ले गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला घर पर पीड़िता को छोड़कर कहीं चली गई थी। घर पर उसका पति भूरा अकेला ही मौजूद था। आरोप है कि भूरा ने इस दौरान पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग निकला। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ब्यूरो