{"_id":"5cf01bb5bdec220755419448","slug":"155923965116-bulandshahr-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर पुलिस की छह टीम फेल, अपनी योजना में पास हुआ ‘सलमान’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुलंदशहर पुलिस की छह टीम फेल, अपनी योजना में पास हुआ ‘सलमान’
विज्ञापन
बुलंदशहर पुलिस की छह टीमें फेल, अपनी योजना में पास हुआ ‘सलमान’
बुलंदशहर। एक दरिंदे को दबोचने के लिए बुलंदशहर क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की छह टीमें लगी हुई थीं। लेकिन, उसकी गिरफ्तारी में यह टीमें फेल साबित हुईं। आरोपी दरिंदे सलमान ने बुलंदशहर पुलिस की कार्यप्रणाली को आइना दिखा दिया। सूत्रों की मानें तो वह अपनी योजना में पास हुआ और ट्रिपल मर्डर के अगले दिन ही उसने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, अब बुलंदशहर पुलिस के अधिकारी इसे दिल्ली पुलिस और आरोपी के बीच मिलीभगत बता रहे हैं।
गत 24 मई को नगर निवासी जमशेद की बेटी, भतीजी और भंाजे का अपहरण कर हत्या के मामले ने खाकी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिए थे। यहां तक कि लखनऊ स्तर से भी मामले का संज्ञान लेकर बुलंदशहर पुलिस को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने व दरिंदों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों बिलाल और इमरान को दबोच कर खुलासा गत 26 मई को कर दिया था। लेकिन, मुख्य आरोपी सलमान फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत छह टीमें लगाई गई थीं। टीमें लगातार सलमान की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रहीं थीं। लेकिन, आरोपी ने बड़े ही शातिराना अंदाज में बुलंदशहर पुलिस को चकमा दे दिया। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने वारदात के अगले दिन ही दिल्ली पुलिस से साठगांठ की और अपनी गिरफ्तारी दिखा दी। सवाल है कि आखिर दिल्ली पुलिस ने आरोपी से सख्त पूछताछ कर बुलंदशहर पुलिस को इत्तला क्यों नहीं किया। दूसरा सवाल है कि आखिर जिला पुलिस बीते पांच दिन से आरोपी की तलाश में देश की राजधानी में खाक छानती रही और आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहा। वहीं, अब जिला पुलिस ने किरकिरी होते देख बुधवार देर शाम को बयान जारी किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस व सलमान के बीच मिलीभगत होने की बात कह रही है। यही नहीं, बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी से बुधवार को दिल्ली पहुंचकर दिल्ली पुलिस की कस्टडी में पूछताछ भी की है।
कोट----
आरोपी सलमान ने बुलंदशहर पुलिस की कार्रवाई से घबराकर दिल्ली पुलिस से साठगांठ कर गिरफ्तारी दी है। आरोपी ने ट्रिपल मर्डर का इकबाल भी कर लिया है। - एन कोलांचि, एसएसपी।