{"_id":"5ced7b89bdec22070d45aa58","slug":"155906757717-bulandshahr-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, दहेज हत्या के आरोपी घूम रहे खुलेआम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की जला कर हत्या करने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है। मृतका के पिता ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली निवासी भगवत सिंह पुत्र खचेड़ू सिंह ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रजनी की शादी फरवरी 2016 में बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी युवक सुनील पुत्र मुरारी के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। इसके बाद भी आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था। करीब पांच माह पूर्व उन्होंने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ बीबीनगर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिसमें पंचायत के दौरान फैसला भी हो गया था। आरोप है कि गत 20 मई को आरोपी ससुरालियों ने उनकी पुत्री की जला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, लेकिन अब तक अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पीड़ित पिता ने एसएसपी से मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।