{"_id":"5ced7b82bdec22071212de17","slug":"155906757011-sikandrabad-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही समुदाए के दो पक्षों में पथराव, कई चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक ही समुदाए के दो पक्षों में पथराव, कई चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, कई चोटिल
- बच्चे को पत्थर मारने को लेकर हुआ था विवाद
- पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को लिया हिरासत में
सिकंदराबाद। बच्चे के सिर में पत्थर मारने के विरोध में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला रिसालदारान भीतर कोर्ट निवासी गुफरान का पुत्र रियासत (10वर्ष) शाम के समय मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहा था। मोहल्ला निवासी अखलाख पक्ष के बच्चे ने उसके सिर में पत्थर का टुकड़ा फेंक कर मार दिया। जिससे उसका सिर फूट गया। रियासत के परिजनों के विरोध के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो