फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट

महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट
महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट
विज्ञापन

- आरोेप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी किया प्रयोग
- पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिदेव मंदिर रोड पर गत दिनों एक महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था। मामले में पीड़िता ने अब तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों वह बुलंदशहर नगर क्षेत्र में गई थी। जहां से दोपहर को वह वापस अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी अजय बंसल पुत्र राम कुमार बंसल व उसका साथी राकेश कुमार अग्रवाल पुत्र बाबूलाल अग्रवाल निवासी गांव टप्पल, अलीगढ़ ने उसे शनिदेव मंदिर रोड पर रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब इस बाबत विरोध प्रकट किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर नगर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामला काफी पुराना है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed