फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   झांसा देकर वृद्धा से लूटी नगदी, पुलिस जांच में जुटी

झांसा देकर वृद्धा से लूटी नगदी, पुलिस जांच में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर वृद्धा से लूटी नगदी, पुलिस जांच में जुटी
झांसा देकर वृद्धा से लूटी नगदी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अनूपशहर। अनूपशहर अनाज मंडी में गेंहू बेचकर नगदी लेकर भतीजे के साथ गांव जा रही वृद्धा से कार सवार बदमाश झांसा देकर नगदी के थैले को लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार डिबाई क्षेत्र के गांव याबापुर निवासी सत्यवती पत्नी प्रेमशंकर ने अपने भतीजे दिव्यांशु के साथ अनूपशहर मंडी में गेहूं बेचे। गेंहू की बिक्री से मिली करीब पैंतालीस हजार रुपये की नगदी थैले में रखकर टेंपो से जिरौली पहुंची।

टेंपो से उतरते ही वहां पर खड़े कार वालों ने वृद्धा से कहा कि वह भी याबापुर जा रहे हैें और यह कहकर उन्होंने वृद्धा व दिव्यांशु को कार में बैठा लिया और वृद्धा को विश्वास में लेकर नगदी के थैले को कार में पीछे रखवा दिया। कुछ आगे चलकर स्कूल के पास कार रोककर कहा कि वह स्कूल से अपनी मां को लेकर आ रहे हैं। जिस पर कार से सभी लोग नीचे उतर गये। इतने में कार चालक दूसरी ओर से आकर कार लेकर चंपत हो गया। झांसा देकर लूट की इस वारदात से वृद्धा स्तब्ध रह गई। बाद में पुलिस को वारदात की जानकारी पुलिस को दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed