फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पांच लाख की फिरौती वसूलने का था इरादा

तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पांच लाख की फिरौती वसूलने का था इरादा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पांच लाख की फिरौती वसूलने का था इरादा
फिरौती के लिए किया था मासूमों को अगवा, पुलिस से संपर्क करने पर कर दी हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने तीन बच्चों की हत्या की वारदात का करीब 36 घंटे बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पांच लाख की फिरौती वसूलने के लिए मासूमों का अगवा किया था। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने पर आरोपियों ने बच्चों की हत्या कर दी। रविवार को दूसरे नामजद आरोपी इमरान अर्फ गूंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है। उधर, गमगीन माहौल में तीनों बच्चों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बता दें कि रविवार को एसएसपी एन.कोलांचि ने तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत 24 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे नगर के मोहल्ला फैसलाबाद से आसमा(9वर्ष) पुत्री जमशेद, अलीबा(7वर्ष) पुत्री माहे आलम और अब्दुल(8वर्ष) पुत्र हसीन को अगवा कर लिया गया। करीब 12 बजे पीड़ित परिजनों ने नगर पुलिस को तीनों बच्चों की गुमशुदगी की सूचना दी। शनिवार सुबह तीनों बच्चों के शव सलेमपुर के धतूरी क्षेत्र में एक ट्यूबवेल की हौदी में पड़े मिले। मामले में पीड़ित माहे आलम ने आरोपी बिलाल, सलमान और इमरान उर्फ गूंगा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि रोजा इफ्तार पार्टी में न बुलाए जाने से नाराज होकर आरोपियों ने रंजिशन घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस ने एक आरोपी बिलाल को दबोच लिया। आरोपी बिलाल पीड़ित माहे आलम का ममेरा भाई है। रविवार सुबह दूसरे आरोपी इमरान उर्फ गूंगा को भी पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं। तीनों आरोपी कई दिन से बच्चों को किडनैप करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों का इरादा बच्चों को किडनैप कर परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती वसूलने का था। एक आरोपी बिलाल पीड़ित परिजनों पर नजर रखने के लिए उनके साथ ही बच्चों को ढुंढवाने का नाटक करता रहा। रात करीब 12 बजे पीड़ित परिजनों ने नगर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी तो आरोपी बिलाल ने इसकी जानकारी अन्य दोनों आरोपियों को दे दी। इसके बाद आरोपियों ने फिरौती वसूलने का इरादा छोड़ दिया। चूंकि तीनों बच्चे आरोपियों को पहचानते थे, जिसके चलते आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से तीनों बच्चों की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बिलाल और इमरान का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। जल्द ही तीसरे फरार आरोपी सलमान को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed