फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   क्षेत्राधिकारी की गाड़ी समेत 20 वाहन फूंके

क्षेत्राधिकारी की गाड़ी समेत 20 वाहन फूंके

Mon, 03 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी की गाड़ी समेत 20 वाहन फूंके
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। चिंगरावठी चौकी के सामने हुए बवाल ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दंगाई हाथों में लाठी-डंडे व पत्थर लेकर दौड़ रहे थे। इस दौरान चौकी के बाहर खड़ी सीओ समेत अन्य चौपहिया व दोपहिया वाहनों को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया।
स्याना के गांव महाब में कथित गोकशी के बाद भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई थी। कोतवाली और चौकी समेत आसपास के दो-तीन थानों की चुनिंदा फोर्स ही उन्हेें काबू करने की कोशिश कर रही थी। फायरिंग होते ही भीड़ बेकाबू हो गई। चौकी से पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया गया। देखते ही देखते दंगाइयों ने चौकी समेत आसपास के क्षेत्र में बवाल कर दिया। चौकी के बाहर खड़ी सीओ की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। साथ ही एक निजी दारोगा की कार को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान चौकी में खड़ी करीब सात-आठ कार व करीब दस दोपहिया वाहनों को भी फूंक दिया। इनमें से कुछ वाहन पुलिसकर्मियों के थे तो कुछ वाहन बरामदगी के थे। हालांकि अधिकारी अभी नुकसान का आकलन नहीं कर रहे हैं। बवाल की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आईजी रामकुमार व एडीजी प्रशांत कुमार समेत कमिश्नर अनीता मेश्राम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना।
विज्ञापन


इज्तमा छोड़ भागे अफसर
अफसर एक ओर इज्तमा में व्यवस्था संभाले हुए थे, वहीं दूसरी ओर स्याना की चिंगरावठी चौकी के बाहर बवाल हो रहा था। सूचना मिलने पर दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। इज्तमा की व्यवस्था की जिम्मेदारी अन्य अफसरों के भरोसे छोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed