{"_id":"5c017c61bdec224179148928","slug":"154360129320-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार रात परिजनों से हुई कलह के बाद जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया कि उसका बुलंदशहर निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजनों को भी है। लेकिन, युवक के परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इस बात को लेकर युवक का अपने परिजनों से आए दिन विवाद होता रहता था। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम युवक नशे की हालत में अपने घर पहुंचा था। इस दौरान उसका अपने परिजनों से एक बार फिर विवाद हुआ। बाद में उसने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में ही देर रात उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। ब्यूरो