फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अधिवक्ता से मां-बेटे ने की लाखों रुपये की ठगी

अधिवक्ता से मां-बेटे ने की लाखों रुपये की ठगी

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता से मां-बेटे ने की लाखों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोबाइल कारोबार में साझीदार बनाने का झांसा देकर मां-बेटे ने अधिवक्ता से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले में दिल्ली निवासी आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नगर के मोहल्ला सुंदरपुरी निवासी अधिवक्ता महेश कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के अशोक विहार निवासी कनक अरोरा और उसकी मां पर्मिला अरोरा उसके आवास पर आई थी। आरोपी मां-बेटे ने उसे बताया कि वह दोनों विदेशों से मोबाइल के कंटेनर मंगाकर बाजार में सप्लाई करने का कारोबार करते हैं। आरोप है कि कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर दोनों आरोपियों ने अधिवक्ता से अपने अलग-अलग खातों में 55 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में अधिवक्ता को जानकारी हुई कि दोनों आरोपियों ने उससे ठगी की है। पीड़ित ने जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed