{"_id":"5bf06578bdec2269b642b186","slug":"154248132316-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुरकान हत्याकांड: जुए में हार और रंजिश के चलते की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुरकान हत्याकांड: जुए में हार और रंजिश के चलते की गई थी हत्या
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुई फुरकान की हत्या मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि एक आरोपी फुरकान से जुए में 80 हजार रुपये हार गया था और दूसरे आरोपी ने कमेटी की रकम उठाने के चक्कर में पैदा हुई रंजिश के कारण फुरकान की गला रेत कर हत्या की थी। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय छबीला निवासी फुरकान पुत्र सईद की बीते आठ नवंबर को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव व अढौली बंबे के पास मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामले में नावेद पुत्र मोहम्मद हसन और सलमान पुत्र रशीद निवासी गांव सराय छबीला के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
दोनों की तलाश जारी थी, शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को मानकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया जहां से दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। पूछताछ में सामने आया कि नावेद और फुरकान 1.35 लाख की एक कमेटी के सदस्य थे। नावेद ने फुरकान से इस बार कमेटी न उठाने के लिए कहा था, क्योंकि नावेद को रुपयों की आवश्यकता थी, लेकिन फुरकान ने कमेटी उठा ली थी।
विज्ञापन
इस कारण नावेद उससे रंजिश रखने लगा था। दूसरी ओर सलमान, मृतक फुरकान से जुए में 80 हजार रुपये हार चुका था, इस कारण वह भी फुरकान से रंजिश रखता था। रंजिशन दोनों ने मिलकर आठ नवंबर को फुरकान को घर से बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल और फुरकान का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।