फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दीवार प्रकरण: दिन-रात पुलिस कर रही दीवरों की निगरानी

दीवार प्रकरण: दिन-रात पुलिस कर रही दीवरों की निगरानी

Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
दीवार प्रकरण: दिन-रात पुलिस कर रही दीवारों की निगरानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम कालोनी परिसर में पुन: निर्मित की गई दीवारों की निगरानी में 24 घंटे पुलिस बल लगा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों सांसद ने भाजपाइयों के साथ मिलकर डीएम कालोनी के पिछले हिस्से में बनी दीवारों को ढहा दिया था। इसके बाद उसी रात को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही रात में ही दीवारों की चिनाई करा दी गई थी। मामले तूल पकड़ने के बाद से ही दीवारों के समक्ष पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे की इस बार दीवारों को कोई नुकसान न पहुंचाया जा सके। वहीं, दूसरी ओर भाजपाई खेमे में भी दीवार प्रकरण को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को भी भाजपा के कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें दीवार प्रकरण को लेकर चर्चा हुई है। बैठक से कुछ नेताओं ने दूरी भी बनाए रखी। जानकारी मिली कि जिला संगठन ने मामले को हाईकमान के पाले में डाल दिया। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने मामले में बात करने से असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed