{"_id":"5bec694cbdec2269807e0dc6","slug":"154222015911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक से जांच के नाम पर कथित मीडियाकर्मियों ने वसूले हजारों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी संचालक से जांच के नाम पर कथित मीडियाकर्मियों ने वसूले हजारों रुपये
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
डेयरी संचालक से जांच के नाम पर कथित मीडियाकर्मियों ने वसूले हजारों
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की ज्ञान लोक कालोनी में डेयरी संचालक से जांच के नाम पर डरा-धमकाकर कथित मीडियाकर्मियों ने हजारों रुपये की वसूली कर ली। असलियत का खुलासा होने पर डेयरी संचालक ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दे डाली। मामले में एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी बबलू पुत्र नैन सिंह ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि उसने बुलंदशहर स्थित ज्ञान लोक कालोनी में एक दूध डेयरी खोल रखी है। आरोप है कि बीते दिनों उसकी डेयरी पर तीन लोग आए और खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए उस पर बिना लाइसेंस डेयरी चलाने का आरोप लगाया और जेल भिजवाने की धमकी दी। तीनों आरोपियों ने मामला निपटाने के लिए पीड़ित से 25 हजार रुपये की डिमांड की। उस वक्त पीड़ित बबलू ने तीनों आरोपियों को 15 हजार रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपी पहले भी ऐसे ही कई लोगों से वसूली कर चुके हैं और उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने नगर कोतवाल को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।