फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मायके से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, हंगामा

मायके से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 11 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मायके से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी-स्याना अड्डा रोड पर शनिवार दोपहर को मायके से लौट रही एक महिला से बाइक सवार आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इस दौरान सड़क पर कुछ देर तह हंगामे का माहौल रहा।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला भैयादूज मनाने के लिए शुक्रवार को अपने मायके गई थी। बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिला अनूपशहर रोड स्थित अपने गांव (मायका) से वापस लौट रही थी। स्कूटी सवार पीड़िता जब काली नदी के पास पहुंची तो एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से बाइक लेकर धमैड़ा अड्डा रोड की तरफ भाग निकला। इस दौरान महिला ने हंगामा कर दिया। इसके चलते सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई। फैंटम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को समझाया। इसके बाद महिला घर गई। हालांकि महिला ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। नगर कोतवाली पुलिस भी मामले में तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed