फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान

मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 11 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन


अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक 15 वर्षीय किशोर ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार के अधिकतर लोग मेहनत मजदूरी करते हैं। बताया गया कि उनका एक 15 वर्षीय पुत्र भी उनके साथ मेहनत मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम को किशोर की मां ने उसे किसी काम के लिए कहा था, जिसे करने से किशोर ने इंकार कर दिया। इसके बाद उसकी मां ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन

किशोर मां की डांट से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार शाम को घर से चला गया था। देर रात तक भी वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसका शव खनौदा मार्ग स्थित बंबे के किनारे के एक पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को उतारकर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed