{"_id":"5bdde333bdec2217277cd302","slug":"15412682334-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक मौत प्रकरण: गनर पर लगाया बेटे ने हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक मौत प्रकरण: गनर पर लगाया बेटे ने हत्या का आरोप
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व विधायक मौत प्रकरण : बेटे ने गनर पर लगाया हत्या का आरोप
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दस अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पूर्व विधायक की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक पूर्व विधायक के पुत्र ने उनके गनर पर साजिशन पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि बीते दस अक्तूबर की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायधारी निवासी पूर्व बसपा विधायक हाजी अलीम का शव उनके कमरे में पड़ा हुआ मिला था। उनके सिर पर गोली लगने का घाव था। मौके से पुलिस ने पिस्टल और खोखे भी बरामद किए थे। शव मिलने के बाद से ही अलीम की मौत के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मामले का संज्ञान लिया था। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद हाजी की मौत आत्महत्या की ओर इशारा करती नजर आ रही थी। लेकिन, परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर हाजी की मौत का रहस्य सुलझाने के लिए एसएसपी दफ्तर पर एकत्रित होने की गुहार लगाई गई थी। शनिवार सुबह मामले की जानकारी होने पर एसएसपी दफ्तर को छावनी में बदल दिया गया। इस दौरान विभिन्न थानों की फोर्स किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसएसपी दफ्तर पर लगा दी गई। इसके बाद एसएसपी ने फोन पर हाजी के बेटे से बात की और उन्हें अकेले ही दफ्तर बुलाया। इस दौरान एसएसपी से अनस ने अपने पिता हाजी अलीम की हत्या गनर के द्वारा किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि, पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करे और अनस ने प्रदेश व केंद्र सरकार से मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस मामले में किसी अज्ञात दबाव के कारण खुलासा नहीं कर रही है। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।