फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप

Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर में एक वृद्ध पिता को उसके छोटे पुत्र के द्वारा गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद में वृद्ध की हत्या की गई है।

नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित जोगियों वाली गली निवासी विजय सिंह(62) राजमिस्त्री का काम करता था। विजय सिंह के दो पुत्र हैं। बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व विजय सिंह के मकान की मरम्मत हुई थी। मकान की मरम्मत में काफी खर्चा भी हुआ था। रुपयों के लेनदेन को लेकर बीते कुछ दिनों से विजय सिंह का अपने छोटे पुत्र दिनेश व उसकी पुत्रवधू से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर को विजय सिंह कहीं से खाना खाने के लिए अपने घर पहुंचे थे। इस दौरान उनका अपने पुत्र दिनेश व उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान विजय का गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान घर पर विजय सिंह का बड़ा पुत्र व उसका परिवार मौजूद नहीं था। नगर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed