फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छेड़खानी की घटना के बाद हुए पथराव में चार को जेल भेजा

छेड़खानी की घटना के बाद हुए पथराव में चार को जेल भेजा

Sat, 27 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के बाद पथराव मामले में चार को जेल
विज्ञापन

स्याना। स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दोनों पक्षों के 40-50 लोगों को मुचलका पाबंद भी किया गया।

बता दें कि बुधवार को नगर क्षेत्र में स्कूली छात्रा के साथ दो नामजद आरोपियों ने छेड़छाड़ व अभद्रता की थी। मामले में जब छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा इस घटना में एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें नामजद आरोपी जीशान, साजिद, सुल्तान व जमील को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। कार्यवाहक कोतवाल वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के 40-50 नामजद लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। साथ ही बलवा करने वाले अन्य नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed