फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धरी रह गई मुखबिर योजना, लिंग जांच का खुलासा

धरी रह गई मुखबिर योजना, लिंग जांच का खुलासा

Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
धरी रह गई मुखबिर योजना, लिंग जांच का खुलासा

बुलंदशहर में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नकेल कसने में जिले के स्वास्थ्य अफसर नाकाम रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार को हरियाणा की टीम ने छापेमारी कर सीएमओ कार्यालय से महज पांच सौ मीटर पर चल रहे गोरखधंधे का खुलासा कर किया है।

विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सबसे अहम भूमिका होती है। लिंग परीक्षण कराकर कुछ लोग कन्या भ्रूण को कोख में ही मार देते हैं। प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और कन्या लिंगानुपात बढ़ाने के लिए लिंग परीक्षण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही पीसी/पीएनडीटी एक्ट के तहत इसे अपराध मानते हुए कार्रवाई करने का प्रावधान है। कानून बन जाने के बाद भी जब कन्या भ्रूण हत्या का सिलसिला नहीं थमा तो सरकार ने केंद्रों की कारगुजारी पता करने के लिए मुखबिर योजना लागू कर दी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस योजना को लागू किया गया था, लेकिन अब तक एक भी मुखबिर ऐसा नहीं मिला जो किसी केंद्र की शिकायत दर्ज करा उसकी कारगुजारी का खुलासा करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पीसी/पीएनडीटी एक्ट समिति भी समय समय पर चेकिंग का दावा तो करती है लेकिन उसे भी जिले के केंद्रों की कारगुजारियां नजर नहीं आईं। अफसरों के चेकिंग के दावों को हरियाणा की पीसी/पीएनडीटी टीम ने सोमवार को रामा अस्पताल पर छापा मारकर झूठा साबित कर दिखाया।


हरियाणा के पलवल की पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर में लिंग परीक्षण की शिकायत मिलने पर छापामारी की गई। इस दौरान एक केंद्र पर लिंग परीक्षण होते हुए मिला। वहीं, जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव प्रकाश ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी मुखबिर योजना के लिए नहीं मिला है। साथ ही बताया कि जिले के किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग परीक्षण नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed