{"_id":"5bccb9b9bdec2269796a8faa","slug":"154014351220-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने की महिला को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने की महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पति ने किया महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह आरोपी पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को जलाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने नगर कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ निवासी महिला ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। उसमें पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का पति प्रतिदिन शराब पीकर मारपीट करता था। आरोप है कि रविवार सुबह भी आरोपी पति ने शराब के नशे में अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता की साड़ी में लग रही आग पर काबू किया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।