{"_id":"5bc2376dbdec22174b2c1ebb","slug":"153945480117-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी बता की शादी, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में नौकरी बता की शादी, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में नौकरी बता की शादी, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने परिजनों साथ मिलकर खुद को सेना में तैनात बता कर युवती से शादी कर ली। पत्नी ने जब उसका आर्मी आई कार्ड और कैंटीन कार्ड मांगा तो धोखाधड़ी खुलकर सामने आ गई। वहीं अब पीड़ित पत्नी ने पति समेत चार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसुंधरा निवासी प्रेम कुमार ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव चचोई निवासी अमित पुत्र मोमराज सिसौदिया के साथ 4 फरवरी वर्ष 2018 को की थी। पीड़ित परिजनों के अनुसार बताया गया कि बिचौलिया गांव सोलानी निवासी सन्नू पुत्र विजयपाल और जयवीर सिंह पुत्र कैलाश सिंह ने अमित सिसौदिया को आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात और धौलाना में मकान और जमीन बताई थी। शादी में लड़की के पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक 20 लाख रुपये खर्च किये थे। जिसमें से 10 लाख रुपये सगाई में नगद दिये थे। लेकिन, शादी के कुछ दिनों बाद ही लड़की वालों को पता चला कि धौलाना वाला मकान किराये का मकान है। जिसमें अमित का परिवार किराये पर रहता है। साथ ही अमित की आर्मी में कोई नौकरी नहीं है। पीड़ित पत्नी के पूछने पर अमित कोई जवाब नहीं दे पाया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने केरोसिन और तेजाब से जलाने की धमकी दी। आरोप है कि बीते 27 अगस्त को ससुरालियों ने पीड़िता की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने पति, ससुर समेत चार के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोट..
- पीड़िता प्रियंका की तहरीर के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ससुर मोमराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी