फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 13 Oct 2018 05:41 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन


बुलंदशहर। पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में उनके भाई सदर ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद युनूस ने हत्या की आशंका जताते हुए नगर कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी। लेकिन, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। परिजन मामले में निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को हाजी अलीम की मौत के बाद उनके पीआरओ के माध्यम से पुलिस को लिखित में मौत की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं, मामले में बृहस्पतिवार दोपहर को नया मोड़ सामने आ गया। अलीम के छोटे भाई सदर ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद युनूस ने नगर कोतवाली में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके भाई हाजी अलीम मंगलवार देर रात अपने आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद करीब दो बजे अपने कमरे में जा कर सो गए थे। बुधवार सुबह उनका शव कमरे में बेड पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। उन्होंने पुलिस से मामले में जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की थी। वहीं, अब मोहम्मद युनूस ने कहा कि उनके भाई की गोली मारकर हत्या हुई है, पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करे। पूर्व विधायक के हजारों-लाखों समर्थक भी घटना का जल्द से जल्द खुलासा चाहते हैं। वहीं, नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में सूचना दर्ज हो चुकी है, उसी के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर को फिलहाल जांच में शामिल कर लिया गया है। अभी तक की जांच में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed